Skip to main content
"हां साहब सबको नसीब नहीं होती ये 2 जून की रोटी"

आज 2 जून है और आज एक सबसे मशहूर अवधी कहाबत है कि 2 जून की रोटी सभी को नसीब नहीं होती हैं। 2 जून की रोटी का मतलब होता है 2 टाइम की रोटी
तो ये तो सभी जानते है कि आज भी भारत में दो टाइम की रोटी हर किसी को नहीं मिलती है. कोरोना काल में जो मजदूरों का दर्द सड़को पर देखने को मिला है वो यही दो जून की रोटी का दर्द है।
      आज भी भारत में गरीबी औऱ भुखमरी इतनी है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कोरोना काल में देखने को ही मिल गया है. सरकारें लाख दावा करें, पूर्व सरकारें या पार्टियां भी लाख विकास की बात करें लेकिन सच यही है जो हमे आज देखने को मिल रहा है। सड़कों पर भटकते मजदूर, बेरोजगारी का नजारा, फुटपाथ पर पड़ी लाशें, ट्रेन की पटरियों पर रोटियों का मिलना यह क्या है सब? इन सब की वजह यही दो जून की रोटी है बरना यूं ही नहीं कोई अपने वतन और परिवार को छोड़कर परदेश जाता है।
        ये दो जून की रोटी भी बड़ी कमाल की है साहिब कोई व्यक्ति इसके पीछे अपना परिवार छोड़ देता है, तो कभी किसी व्यक्ति विशेष को उसका परिवार छोड़ देता है। यह वही रोटी है यदि गरीब को मिल जाए तो उसकी भूख मिटा देती और अमीर को मिले तो उसकी भूख का शौक पूरा कर देती है। जंहा हम रोटी का दिवस तक मनाते हैं उसी देश में रोटी की बजह से कई लोग भूखें मर जाते हैं इसलिए तो हमने कहा है कि "हां साहब हर किसी को नसीब नहीं होती ये दो जून की रोटी"...

                     - चन्द्रभान_सिंह_लोधी

Comments

Popular posts from this blog

कोई बोल रहा है ?

चारों तरफ शोर शराबा है, राम नाम का नारा गूंज रहा है। मेरे गांव की बिजली गोल है, अब कोई नहीं बोल रहा है। चारों तरफ यात्राएं हो रही हैं, नेता जी के नारे लगाए जा रहे हैं। मेरे गांव में पानी का अकाल पड़ गया, अब न कोई आवाज उठा रहा है। चारों तरफ कन्याएं भोज हो रहीं, लोग धर्म समझकर लाभ उठा रहे हैं। मेरे गांव में किसानों की फसलें जल गईं, अब न कोई मुआवजा दिलवा रहा है। गायों पर खूब राजनीति हो रही है, हिन्दू-मुसलमान में लड़वा रहे हैं। भूख-प्यास से मवेशी रोज मर रहे हैं, अब ना कोई दल आगे आ रहा है। आज फलाने नेता जी से मुलाकात हुई, ऐसीं फेसबुक पर पोस्ट हो रहीं हैं, मेरे क्षेत्र में गरीबों की हजार समस्याएं हैं, अब इनकी मांग ना कोई कर रहा है। "चन्द्रभान" दर्द बहुत है लोगों का, मगर अब ना कोई लिख रहा है। मेरे गांव के समस्याओं से प्यासे मर रहे, अब ना कोई राहत का पानी पिला रहा है।                    - चन्द्रभान सिंह लोधी

वो मेरी मां है

वो मेरी मां है जब मैं भूखा रहता हूँ, वो अपने हाथों से खिलाती है। मैं रूठना भी चाहूं तो... वो हर हाल में मना लेती है। जब मैं नहीं सुनता उसकी बातें तो गाली देकर अपना काम करवा लेती है वो कोई औऱ नहीं मेरी मां है... जब पापा मुझे डांटते हैं तो... आँखे उसकी नम हो जाती हैं  जब पापा मुझे पैसे नहीं देते तो...  वो लड़कर पैसे दिलवा देती है। वो मुझसे नाराज कभी नहीं होती... बस शिकायतें हमेशा रहती हैं। वो कोई और नहीं मेरी मां है। ज्यादा बात तो नहीं कर पाता... मगर याद बहुत करता हूं। कुछ जानबूझकर बात नहीं करता, कुछ सोचकर बात नहीं करता... आँख से ना निकलें आंसू उसके, यही सोचकर मैं बात नहीं करता। मुझे पता रहता है कि...  फोन कटने पर रो देगी वो क्योंकि वो कोई और नहीं... मेरी प्यारी मां है...                    - चन्द्रभान_सिंह_लोधी मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं...💐💐💐

आखिर ये कैसा प्रदर्शन है?