वो मेरी मां है
जब मैं भूखा रहता हूँ,
वो अपने हाथों से खिलाती है।
मैं रूठना भी चाहूं तो...
वो हर हाल में मना लेती है।
जब मैं नहीं सुनता उसकी बातें तो
गाली देकर अपना काम करवा लेती है
वो कोई औऱ नहीं मेरी मां है...
जब पापा मुझे डांटते हैं तो...
आँखे उसकी नम हो जाती हैं
जब पापा मुझे पैसे नहीं देते तो...
वो लड़कर पैसे दिलवा देती है।
वो मुझसे नाराज कभी नहीं होती...
बस शिकायतें हमेशा रहती हैं।
वो कोई और नहीं मेरी मां है।
ज्यादा बात तो नहीं कर पाता...
मगर याद बहुत करता हूं।
कुछ जानबूझकर बात नहीं करता,
कुछ सोचकर बात नहीं करता...
आँख से ना निकलें आंसू उसके,
यही सोचकर मैं बात नहीं करता।
मुझे पता रहता है कि...
फोन कटने पर रो देगी वो
क्योंकि वो कोई और नहीं...
मेरी प्यारी मां है...
- चन्द्रभान_सिंह_लोधी

Comments
Post a Comment