चुनाव जीतने के लिए किस हद तक गिर सकते हो नेताजी ?? कई दिनों से मैं सोच रहा था कि वर्तमान की बयानबाजी पर कुछ लिखूं, फिर सोचने लगा यदि सच लिखूंगा तो कहीं मैं खुद देशद्रोही घोषित ना कर दिया जाऊं और अच्छी खासी जॉब कर रहा हूं तो उससे भी हाथ ना धो बैठूं. लेकिन आज मन ने कह ही दिया कि सच लिखने पर जो कुर्बानी लग जाए तो सीधे दे ही देनी चाहिए लेकिन कभी शांत मत बैठना चाहिए. आज हम बात करते हैं दिल्ली चुनाव की तो वहाँ के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, हालांकि मुझे तो नहीं पता कि वहां कितना विकास हुआ क्योंकि मैं अभी तक दिल्ली गया ही नहीं लेकिन हां हमारे देश की मीडिया के दिखाएं और बताए अनुसार यह जरूर कह सकता हूँ कि शायद अच्छा काम किया होगा तभी तो अन्य पार्टी काम पर बात नही करती. सभी को मालूम है कि चुनाव जीतने के बाद दो-तीन साल तो वहां के माननीय उप राज्यपाल महोदय जी ने विकास नहीं करने दिया हर फाइल में अपनी टांग अड़ा देते थे. खैर वो बात अलग है मैं थोड़ी आम आदमी पार्टी का स्पोक पर्सन हूँ. हम बात करते हैं बयानबाजी ...